डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कारगिल युद्ध के सैनिक अब्दुल एजाज कुरैशी का जिला कांग्रेस कमेटी ने किया सम्मान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। देश के लिए संचार क्रांति के जनक कहे जाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सहायता केंद्र में सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। सद्भावना सभा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलीय चित्र पर तिलक बंदन व सूत माला पहनाने के बाद, कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सरैया प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवा दल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।सदभावना सभा को संबोधित करते हुए जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने मात्र 40 साल की उम्र में देश के युवा और नोवे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने युवाओं को मजबूती प्रदान करते हुए मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी थी। हमेशा युवाओं के लिए योजनाएं और कार्यक्रम बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता को कायम रखना हम आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सद्भावना सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित ने कहा कि आज हमारा देश संचार क्रांति में अग्रणी है, यह हमारे स्वप्न दृष्टा महान नेता स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है।

मतदाता की उम्र 21 वर्ष से घटाकर, 18 वर्ष करना एतिहासिक फैसला-पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर नमन करते हुए श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सद्भावना सभा को जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ,कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया ,जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्धकी ने भी संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पंचायती राज का जो सपना था, उस सपने को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने पूरा किया। त्रिस्तरीय पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेकों योजनाएं पंचायती राज के माध्यम से शामिल की गई, जिससे आज ग्रामीण क्षेत्र विकास की राह पर अग्रसर हो रहा है।भारत देश में कंप्यूटर क्रांति का जनक माना जाता है, उन्होंने ना सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।राजीव गांधी जी का मानना था कि विज्ञान और तकनीकी की मदद के बिना उद्योगों का विकास संभव नहीं हो सकता, उन्होंने कंप्यूटर तक आमजन की पहुंच को आसान बनाया। लेकिन उन्होंने आधुनिक भारत का जो सपना देखा था, उस सपने को हम सभी को मिलकर पूरा करना है। सद्भावना सभा के दौरान कारगिल युद्ध के सैनिक अब्दुल एजाज कुरैशी 83 बटालियन एस सी कोर कारगिल 1990 से 1999 निवासी धनुआ सागार का सम्मान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने किया। पूर्व सैनिक को सूत की माला पहनाई व शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सद्भावना दिवस के अवसर पर ननकू परस्ते युवा नेता, विजय दहिया जिला कांग्रेस सहायता केंद्र प्रभारी, गुल बसिया पूषाम, पुष्पा महोबिया, रजनी गायकवाड़, रोहिणी पाराशर, धनु बनवासी सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page