मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य की प्रेक्षक द्वारा की गयी समीक्षा
नरसिंहपुर. जिले में नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी जिले के भ्रमण पर हैं। प्रेक्षक श्री तिवारी 20 मार्च तक जिले में रहेंगे। इसी तारतम्य मे प्रेक्षक द्वारा मंगलवार को अधिकारियों से नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2020 से संबंधित किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई तथा विलोपन, संशोधन, सिफ्टिंग, सूची के संबंध में वृहद रूप से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर पालिका गाडरवारा, नगर परिषद सालीचौका, नगर परिषद सांईखेड़ा, जनपद पंचायत सांईखेड़ा, नगर परिषद चीचली एवं जनपद पंचायत चीचली के पर्यवेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रेक्षक श्री तिवारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के संबंध में जानकारी देते हुए उक्त कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची त्रुटीरहित हो यह सुनिश्चित किया जाये।



