मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

कोविड के दोनों टीके लगाए हैं टीका पूर्णत सुरक्षित हैः पूर्णिमा रजक

मंडला। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विगत वर्षों से वुशु खेल में जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित हुआ है। पूर्णिमा रजक जिले की वुशु खिलाड़ी है, जो वर्तमान में नेशनल वुशु गोल्ड मेडलिस्ट है। पूर्णिमा ने अनेक बड़े और प्रतिष्ठित मंचो पर अपनी खेल प्रतिभा से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। पूर्णिमा रजक अपने खेल के साथ-साथ कोविड महाभियान में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। पूर्णिमा बताती है कि उन्होंने कोविड के दोनों टीके लगा लिए हैं। कोविड टीका सुरक्षित है, हम सभी को टीका लगाने के लिए आगे आना चाहिए। पूर्णिमा आगे कहती है कि कोविड टीकाकरण के बाद मैं प्रतिदिन अपने खेल की प्रैक्टिस बिना किसी परेशानी के कर रही हूं। मंडला जिले के ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड टीकाकरण नहीं कराया है, वे कोविड वेक्सीनेशन के महाभियान में आगे आकर टीकाकरण जरूर कराएं। इसी प्रकार जिन लोगों ने कोविड का प्रथम डोज़ लगा लिया है वे दूसरा डोज़ जरूर लगाएं। कोविड का दूसरा डोज़ लगने के बाद ही सुरक्षा चक्र पूरा हो पाता है। कोरोना महामारी से बचने के लिए कोविड टीका ही अब तक सबसे प्रभावी उपाय हैं और हम सभी के लिए, परिवार के लिए, समाज के लिए तथा जिले के लिए भी सुरक्षा कवच है। ऐसे में वैक्सीनेशन महाभियान में शामिल होकर टीका लगाकर स्वयं को सुरक्षित करें तथा अपने जिले को भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page