तीज-त्यौहार-व्रतदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

देव उठनी एकादशी पर देवताओं को जगाने के लिये जागरण आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता दमोह।बीजाडोगरी मे भगवान को जगाने पूरा गांव करता है जागरण। बीजाडोगरी गाँव मे देव उठनी एकादशी पर देवताओं को जगने के लिए पांच दशकों से भजन संध्या व् हवन पूजन करने की पंरपरा चली आ रही हैं अति प्राचीन रामकुमार सरकार मंदिर मे देव उठनी एकादशी ग्यारस को पूरा गाँव एकत्रित होकर पूरा गांव फतेहपुर के मंहत हानाजी श्री अजबदास जी के द्वारा शुरू गई थी पंरपरा अब उनकी उत्तराधिकारी महंत श्री अनुग्रहदास जी के सानिध्य मे देव उठनी एकादशी पर यह पंरपरा निरंतर चली आ रही है। देवताओं को जागृत करने के लिए भजन संध्या हवन पूजन किया जाता है। इस भव्य आयोजन मे आसपास के गांव अमतारा गूढा मुडारी दसोदा बराखर.के श्रद्धालु शामिल होते है मंदिर के पूजारी विदेश नायक ने बताया संत जय जय सरकार के द्वारा शुरु की गई पंरपरा आज भी चल रही है गांव मे प्रभात फेरी निकाली जाती हैं। सुबह चार बजे प्रभात फेरी पूरे गांव मे जाती है यह आयोजन विश्व शांति विश्व कल्याण के साथ क्षेत्र सुख समृद्धि के लिए किया जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page