घमापुर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही से जुआरियों में हड़कंप

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपू ठाकुर सिद्धबाबा हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी में जुआ मन्ना खिला रहा है। सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। दीपू ठाकुर कुछ व्यक्तियों को जुआ मन्ना खिला रहा था जो पुलिस को देख कर पहाड़ी की ओर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जुआ खेल रहे 26 जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जुआरियों के फड़ से ताश के 52 पत्तों की 4 गड्डियां तथा नगदी 1 लाख 33 हजार रूपये जप्त किये गये आरोपियों ने पूछताछ पर दीपू ठाकुर द्वारा जुआ मन्ना खेलना एवं खिलाना बताया सभी जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 109 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी दीपू ठाकुर की तलाश की जा रही है। जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ने में उप निरीक्षक प्रशांत शर्मा,सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा,आरक्षक भूपेन्द्र,सुनील,एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही , प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।



