नगर परिषद पाटन को किया गया 100% वैक्सीनेटेड घोषित

जबलपुर दर्पण। कोरोना महामारी से रोकथाम हेतु चलाए जा रहे व्यापक महाअभियान अंतर्गत समस्त 15 वालों को 100% वैक्सीनेटेड घोषित किया गया वार्ड नंबर 9 में स्थित सामुदायिक भवन में माननीय विधायक श्री अजय विश्नोई की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर परिषद पाटन को 100% वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र प्रदान किया इस कार्यक्रम के साथ ही काली माई मंदिर वार्ड क्रमांक 13 में टीन शेड का लोकार्पण कार्य माननीय विधायक जी द्वारा संपन्न किया गया इसके पश्चात नगर परिषद पाटन द्वारा कोरोना वॉलिंटियर्स/वॉरियर्स हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद पाटन के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों जन अभियान परिषद के स्वयंसेवकों, एएनएम कार्यकर्ता, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों, नगर परिषद के कर्मचारियों तथा जनपद पंचायत पाटन के समस्त सचिव एवं जीआरएस जिन्होंने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान पीड़ित मानवता की सेवा में एवं लॉकडाउन के पश्चात वैक्सीनेशन अभियान एवं महा अभियान मैं निरंतर सक्रियता से कार्य किया उन सभी को विधायक श्री अजय विश्नोई की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम श्री शाहिद खान, तहसीलदार श्री प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी पाठक, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी श्री आदर्श विश्नोई, नायब तहसीलदार सुश्री सुरभि जैन सीएमओ नीलम चौहान एवं मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, आचार्य जगेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, हरि सिंह, बालचंद जैन, भरत मिश्रा, गजेंद्र सिंह, राघवेंद्र यादव, मिलन सिंघई आदि उपस्थित रहे I



