कांग्रेस कमेटी डिंडोरी ने शुरू किया बाल युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने डिंडोरी जिले में बाल कांग्रेस कमेटी गठन किया जा रहा है। बताया गया कि कांग्रेस की सदस्यता अभियान में 16 वर्ष से 20 वर्ष तक के बालिकाओं, किशोरों एवं युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने बाल कांग्रेस की सदस्यता का शुभारंभ किया गया है। गौरतलब है कि पार्टी कार्यकर्ता युवा युवतियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता सदस्यता दिलाकर कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने की पहल करेंगे। इसी क्रम में बाल कांग्रेस की सदस्यता का शुभारंभ करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सविता बर्मन को सदस्यता ग्रहण करवाई। जानकारी देते हुए कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि बाल कांग्रेश गठन का उद्देश्य देश तथा प्रदेश में वर्तमान स्थिति, इतिहास एवं भविष्य की चुनौतियों को समझाते हुए युवाओं में सेवा, समर्पण, तथा राष्ट्रभक्ति के भाव जागृत कि जाएगी। स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सभी नेताओं के विचारों, आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। बाल कांग्रेस का गठन पंचायत स्तर व मतदान केन्द्रों तक किया जाएगा, जहां कांग्रेस की विचारधारा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल की जाएगी।



