जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कार्यों का प्रतिफल बनकर,मिला जनता का आशीर्वाद।

कार्यों का प्रतिफल बनकर,मिला जनता का आशीर्वाद।

कहीं औषधियों से तौला गया, तो कहीं हुई पुष्प वर्षा।

जबलपुर। सरकार के अच्छे कार्यों के बदले अब भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर जनता से आशीर्वाद मांग रही है। बीते वर्षों में देश,प्रदेश और स्थानीय स्तर पर, ट्रिपल इंजन की सरकार ने जनता के लिए जो कार्य किए हैं। उन्हें जन-जन तक पहुंचाने विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को मिटाने और जनता का आशीर्वाद पाने का यह एक प्रयास है। और इस प्रयास में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय स्तर के नेताओं से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा अपना भरपूर योगदान दिया जा रहा है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवँ  अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक की आशीर्वाद यात्रा शनिवार को संस्कारधानी जबलपुर पहुँची जहाँ यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने भाजपा कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर है और यहाँ जन भावनाओ का सम्मन हमेशा से किया जा रहा है और आज़ादी के बाद से इतिहास रहा है कि जब भी केंद्रीय मंत्रीमंडल में मंत्री शामिल किए जाते है तो प्रधानमंत्री जी द्वारा उनका परिचय सदन में दिया जाता है किंतु इस बार लोकतंत्र को शर्मसार करने का कार्य विपक्ष द्वारा किया गया और सदन में नए मंत्रियो का परिचय नही होने दिया साथ ही लोकतंत्र का अपमान करते हुए अमर्यादित आचरण करते हुए लोकसभा एवँ राज्यसभा में हंगामा किया साथ ही आसंदी का अपमान किया और सभापति के समक्ष कागज फाड़कर फेंके गए, विपक्ष के इस अमर्यादित कृत्य को देखते हुए भाजपा संगठन ने तय किया कि केंद्रीय मंत्री मण्डल में शामिल में सभी नए मंत्री जिनमे 27 पिछड़ा वर्ग, 12 अनुसूचित जाति, 7 जनजति और 11 महिलाओं को शामिल किया गया है उनके सभी मंत्री जनता के बीच जाएंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे इसी तारतम्य में आपके समक्ष आया हूँ।

डॉ खटीक ने कहा जैसे पानी बिन मछली तड़पती है वैसे ही विपक्ष के लोग सत्ता के किये तड़प रहे है और इस तरह का आचरण कर रहे है पर जब यह सत्ता में थे तब इनने सभी वर्गों के लोगो को सिर्फ वोट बैंक माना और देश का विकास अवरुद्ध किया पर जैसे ही 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तब से ही देश मे अमूलचुक परिवर्तन हुए और जहाँ कांग्रेस ने सिर्फ गरीबो हटाओ का नारा दिया था पर गरीबो की चिंता नही की वही मोदी जी ने गरीबो के साथ हर वर्ग के जीवन स्तर को उठाने का कार्य किया है और ऐसी योजनाओं को देश में लागू किया जिनका सीधा लाभ जनता को हो रहा है उनमें से आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, उजाला योजना जैसी अनेकों योजनाएं है जिनसे लोगो का स्तर ऊपर उठ रहा है।

डॉ खटीक ने कहा कोरोनॉ जैसी वैश्विक महामारी के संकट में भी हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने भारत ने इसका सामना किया और आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम हमारे देश मे चल रहा है। अभी तक 60 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी हैं और अक्टूबर तक 25 करोड़ वैक्सीन का निर्माण होगा और हम 100 प्रतिशत वैक्सीन के लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।

उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है चाहे वह स्व सहायता समूह की बात करे या रक्षा क्षेत्र की। जहां पहले हम आधुनिक हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे वही अब न सिर्फ अत्याधुनिक हथियार बल्कि पनडुब्बियों का निर्माण भी देश मे होगा और हम दुनिया के अंग्रजी राष्ट्रों में खड़े होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में 100 लाख करोड़ के बजट के साथ ऐसी योजना बनाई है जिसमे देश के अंदर सड़क, हवाई और जल मार्ग सुगम होगा।

डॉ खटीक ने कहा इस वर्ष को हम आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे है और जब 2047 में हम आज़ादी की 100 वीं वर्षगांठ मनाएंगे तब जो भी प्रधानमंत्री होंगे वह जिन सिद्धियों की बात करेंगे वह आज के संकल्पों का ही परिणाम होगा।

*समाज के लोगो को विसंगतियाँ त्याग आगे आना होगा*

खटीक समाज के स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि हमारा जो खटीक समाज है बहुत ही स्वाभिमानी है मैं 7 बार से सांसद हूँ परंतु समाज का कोई भी व्यक्ति मेरे पास कोई काम लेकर नही आया। श्री खटीक ने कहा कि समाज के लोग अपने परम्परागत काम को बखूबी करते हैं और अब समाज से लोग आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, लोगों में काफी प्रतिभा है उसका सदुपयोग करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा समाज के लोगों विसंगतियों को त्याग कर आगे आना होगा और  राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। समाज की प्रगति के लिए शिक्षा का अत्यधिक महत्व है जो समाज शिक्षित होगा वही विकसित होगा, इसलिए समाज के लोगों को अपने परिवार को शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित करना होगा। देश की केंद्र सरकार ने सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए पर्याप्त योजनाएं संचालित की है समाज के लोगों कुरीतियों को छोड़कर अपना शैक्षिक स्तर सुधारने की आवश्यकता है।

*शहीदों एवं महापुरुषों को किया नमन*

केंद्रीय मंत्री डॉ खटीक ने आशीर्वाद यात्रा के दौरान शहीद स्मारक सदर केंट में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और पार्टी कार्यालय में पार्टी के महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ खटीक ने यात्रा मार्ग में कटंगा तिराहा में शहीद भगत सिंह, मेडिकल तिराहा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस, हाई कोर्ट चौराहा  स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, धन्वन्तरि नगर चौक में रानी अवंति बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

*साहित्यकार एवं खिलाड़ियों से की मुलाकात*

डॉ खटीक ने एब्लेम्पिक विजेता श्री रजनीश अग्रवाल के निवास पर  खिलाड़ियों से भेंट की और उन्हें बधाई दी साथ ही जसूजा सिटी में साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे के निवास पर भेंट की।

*नर्मदा पूजन के साथ आचार्य श्री एवं संतो का लिया आशीर्वाद*

डॉ खटीक ने दयोदय तीर्थ पहुँचकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के दर्शन किये और माँ नर्मदा तट में नर्मदा के पूजन एवं आरती के बाद संतो का आशीर्वाद लिया।

कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया अभिनंदन।

भाजपा संसदीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने, केंद्रीय मंत्री का  अभिनंदन किया। इसके बाद आयुर्वेदिक औषधियों से उनका तुलादान कर औषधि वितरण किया गया।

डॉ खटीक की यात्रा पार्टी कार्यालय रानीताल से प्रारंभ हुई।
इसके बाद यह आशीर्वाद यात्रा गढ़ाफाटक, चरहाई, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया, सराफा, मिलोनीगंज, घोड़ा नक्कास,  हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर पहुँची। जहाँ उन्होंने माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

डॉ खटीक का खटीक समाज, रजक समाज, अहिरवार समाज, अग्रवाल समाज, झरिया समाज, स्वर्णकार समाज, साहू समाज, ताम्रकार समाज, केसरवानी समाज, मांझी समाज, दिव्यांग संघ के साथ जगह जगह कार्यकर्ताओ ने स्वागत मंच लगाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह, यात्रा प्रभारी प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, सह प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति गोडबोले, विनोद गोंटिया, डॉ जितेंद्र जामदार, दीपांकर बेनर्जी, अभिलाष पांडे, अरविंद पाठक, यात्रा प्रभारी संदीप जैन, शरद अग्रवाल, अश्वनी परांजपे, रोजाना कुरैशी, पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवँ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page