गायत्री परिवार के द्वारा राष्ट्रीय तरू रोपण महायज्ञ आयोजित

जबलपुर दर्पण। आध्यात्मिक चेतना के केंद्र गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश में एक साथ गायत्री शक्तिपीठों द्वारा अपने जिले पर स्वर्ण जयंती उपवनों की स्थापना की गई है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर में एक साथ एक समय में ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से लाखों पौधों का रोपण किया गया। इस क्रम में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती उपवन ग्राम उर्दगवां कुंडम तहसील में गायत्री परिवार के परिजनों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में 251 पौधों का पूजन कर उनका रोपण किया गया। विगत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी नर्मदा ड्रेसेस के संचालक विनोद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल ने शांतिकुंज स्वर्ण जयंती के विस्तार के लिए अपनी भूमि पर कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया। इस माध्यम से प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश गायत्री परिवार के द्वारा दिया गया।
इसके अलावा सिहोरा विधायक नंदनी मरावी एवं कुंडम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओंकार प्रसाद मरावी ने देव पूजन कर तरु पूजन किया। यज्ञीय संचालन प्रकाश मूरजानी, रमेश पटेल, भास्कर तिवारी, उपजोन समन्वयक नरेश तिवारी, जिला समन्वयक बी बी शर्मा, मुख्य ट्रस्टी प्रमोद राय, ट्रस्टी कविता तिवारी, प्रकाश सेन, कमल राय, मोहन चक्रवैश्य, सुनील मालवीय, दीप्ति मालवीय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



