सीईओ जनपद पंचायत करंजिया व प्रभारी सीएमओ नगर पंचायत शहपुरा को नोटिस जारी

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि टीकाकरण में प्रगति लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए, टीकाकरण की दूसरी डोज की धीमी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाएं हैं, उनके वेतन आहरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय कार्यां में लापरवाही बरतने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया अशोक सावनेर और प्रभारी सीएमओ नगर पंचायत शहपुरा गर्मे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर विभागीय कार्यां की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर अरूण कुमार विष्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरूण विष्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर रमेश मरावी, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मंजूलता सिंह, जिला कोषालय अधिकारी एम.एस. बघेल, जिला योजना अधिकारी ओ.पी. सिरसे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एम. सिंह सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में नगर पंचायत डिंडौरी और शहपुरा में सड़क में घूम रहे अवारा मवैशी को गौशाला भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था व नगर परिषद के मूलभूत कार्य करने को जल्द पूरा करवाने को कहा है। बैठक में नगर परिषद डिंडौरी व शहपुरा को मूलभूत कार्यां को प्राथमिक रूप से करने के निर्देश दिये हैं। जिले में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि जिन विकासखण्डों में खाद की कमी है उन विकासखण्डों खाद पहुचाने के कार्य को प्राथमिकता दी जाएं। कलेक्टर झा ने जिले में संचालित जल जीवन मिशन की स्थिति के संबंध में भी समीक्षा की, और लोगों के लिए घर-घर तक पेयजल पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।



