डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

रुपयों से भरा थैला गायब करने वाले अज्ञात चोरों का अब तक नहीं लगा सुराग

परेशान किसान अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की लगाए बैठा उम्मीद।

डिंडोरी दर्पण। कोतवाली थाना अंतर्गत पिड़रूखी गांव निवासी एक किसान का रूपयों से भरा थैला गायब करने के मामले में अज्ञात चोर अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब है कि पिछले हफ़्ते पुरानी डिंडोरी में एटीएम मशीन के सामने से खड़ी कार से चोरों ने रुपयों से भरा थैला गायब कर दिया था, बताया गया कि किसान अपनी धान की उपज का पैसा जिला सहकारी बैंक से निकलवाया था, जिसे लेकर वह अपने गांव जा रहा था। सूचना के बाद मामले को लेकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची थी, बावजूद लगभग एक पखवाड़े से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी अज्ञात चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जिला मुख्यालय में इस तरह दिनदहाड़े हुई लूट के बाद पुलिस चोरों तक अभी तक नहीं पहुंच पाई है,मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस चोरों के सुराग नहीं लगा पा रही, ठोस कार्यवाही ना होने से चोरों के लगातार होंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page