मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ. नूपुर धमीजा को मिला इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021

मण्डला। गत दिवस प्रदेश की राजधानी भोपाल मे डब्ल्यू. ए. सी. ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की डायरेक्टर एडवोकेट डॉ. नूपुर धमीजा को इंटरनेशनल प्रेस्टीजियस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। एडवोकेट डॉ. नूपुर धमीजा को सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट प्रदान किया गया है। समूचे विश्व में बेस्ट सोशल वर्किंग के लिए 6 लोगों का चयन किया गया था, जिसमे भारत से केवल एडवोकेट डॉ. नूपुर धमीजा को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। डॉ. नूपुर धमीजा के साथ नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट एहतेशाम हाश्मी ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में अभिनेता राजीव वर्मा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली के वाइस चेयरमैन डॉ भरत पाठक, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, अभिनेता कुणाल सिंह राजपूत मौजूद रहे। नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की डायरेक्टर व फाउंडर एडवोकेट डॉ. नूपुर धमीजा को यह अवार्ड समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन बलात्कार पीड़ित नाबालिगों को इंसाफ दिलाने का काम करती है। संस्था द्वारा ऐसी पीड़ित युवतियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उल्लेखनीय है कि डॉ नूपुर धमीजा एम.पी.एस.ए.एफ 35वीं वाहिनी बटालियन के कमांडेंट व प्रभारी पुलिस अधीक्षक मंडला अभिजीत रंजन की धर्मपत्नी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page