जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

यह संकेत तूफान के आने का है।

यह संकेत तूफान के आने का है।
कृषि उपज मंडी में काली पट्टी बांधकर कर्मचारी काम पर।
जबलपुर। व्यवस्था के तहत आने वाले कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पहले भी कई बार अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासनों का झुनझुना पकड़ा कर उच्च अधिकारी और जिम्मेदार शांत कर देते हैं। लेकिन इन कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं करते। धीरे-धीरे कर्मचारियों के सब्र के बांध में दरारें पड़ने लगी हैं। और इसका एक संकेत दिनांक 03/09/2021 दिन शुक्रवार को जबलपुर कृषि उपज मण्डी में देखने को मिला। जब कृषि उपज मंडी समिति जबलपुर के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा काली पट्टी बांध कर अपना काम करने लगे। लेकिन अपनी मांगों के पुर्ति न होने और शासन के आश्वासनों का एक बर्ष पूरा हो जाने पर भी, कर्मचारियों की जायज मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसलिए सांकेतिक आन्दोलन कर, क्रमबद्व तरीके से आन्दोलन की शुरूवात की जा रही है। ताकि शासन प्रशासन का ध्यान,अपनी मांगों की तरफ खींचा जा सके। उन्हें शीघ्र पूरा कराने हेतु प्रदर्शन करते हुए, अपने अपने कार्य पर उपस्थित रहकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सम्भागीय अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर,
अनिल मिश्रा अध्यक्ष, शिवलाल कुलेश
सचिव, गणेश कोष्ठा,मनोज लखेरा,संतोष यादव,शुभा तिवारी, प्रेरणा चोधरी, फूलसिंह संग कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page