मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

पनिका समाज संगठन की बैठक

मण्डला।मध्यप्रदेश पनिका समाज संगठन की आवश्यक बैठक मंडला में रविवार 5 सितंबर को बुलाई गई है।
पनिका समाज जिला संगठन से पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि मंडला जिले के सभी विकासखंडों से संगठन के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 5 सितंबर को मंडला स्थित रपटा घाट गोंड़ी पब्लिक ट्रस्ट के सभागार में होना है।जिसमें जिला संगठन,युवा प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ ,तहसील एवं ब्लाक शाखाओं का विस्तार होना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की उपस्थिति में संगठन के विस्तार का, संगठन के सशक्तिकरण के साथ समाज से क्षेत्रीय बंधन खत्म कराये जाने शासन से मांग करने की व्यवस्थित रूपरेखा तैयार की जायेगी।
जिले के पनिका समाज के समस्त स्वजातीय बंधुओं से गोंडी पब्लिक ट्रस्ट सभागार में दोपहर 12 बजे पहुंचने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page