जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनंत हॉस्पिटल में कुकिंग कंपटीशन संपन्न।

अनंत हॉस्पिटल में कुकिंग कंपटीशन संपन्न।
अंतर्राष्ट्रीय आहार और पोषण सप्ताह पर आयोजन।
जबलपुर। हमारा खान-पान स्वाद और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अगर बेहतर हो। तो ना केवल बीमारी की संभावनाएं कम हो जाती हैं‌। बल्कि हम अपने जीवन का, असली आनंद ले सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय आहार और पोषण सप्ताह के मौके पर, अनंत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में, एक कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया है। जिसमें हॉस्पिटल के स्टाफ ने, उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस कंपटीशन की जज रही मोनिका जैन और दिव्य दिवाकर ने बताया, कि उन्हें परिणाम घोषित करने में काफी असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा। क्योंकि प्रस्तुत किए गए सभी व्यंजन,इतने स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक थे। कि उन्हें फैसला करना मुश्किल हो रहा था।
इस कंपटीशन के पहले विजेता रहे एक्सरे विभाग के राजेंद्र चौधरी, जबकि मेडिकल स्टोर में कार्यरत दीपिका बर्मन ने, दूसरा पुरस्कार जीता। तीसरे पुरस्कार में 2 लोगों का नाम आया, जिसमें डॉक्टर विभूति कन्नाव पैथोलॉजी विभाग से और सेंट्रल स्टोर विभाग से प्रतिष्ठा बक्शी का नाम है।
इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ बी पांसे, डॉक्टर मणिक पांसे, डॉक्टर नचिकेत पांसे, डॉक्टर अबोली पांसे, डॉक्टर पारिजात पांसे, डॉक्टर रजनीश पटेल,सीईओ डॉ मुकुल नेमा, डॉक्टर गरिमा शर्मा, के साथ वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ श्रीमती सरिता गुप्ता की मौजूदगी रही। इस अवसर पर चिकित्सालय के मीडिया प्रभारी एहसान मंसूरी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page