भाजपा की 23 पदाधिकारियों सहित जिला कमेटी घोषित, जितेंद्र सोनी बने महामंत्री


अनूपपुर/भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अनुशंसा पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा 23 पदाधिकारियों समेत कर दी गई है। जिसमें प्रमुख पद तीन महामंत्री,आठ उपाध्यक्ष,आठ मंत्री,एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष,कार्यालय मंत्री एवं सह कार्यालय मंत्री की घोषणा की गई है। जिला कार्यकारिणी में अभी मीडिया विभाग तथा आईटी सोशल मीडिया विभाग के पदों पर तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा शेष है।
जितेंद्र बने महामंत्री लोगों ने दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता युवा मोर्चा टीम अभिलाष में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे युवा नेता जितेंद्र सोनी को जिला कार्यकारिणी में महामंत्री पद से नवाजा गया है, जितेंद्र सोनी युवा मोर्चा के लगातार दो बार जिला अध्यक्ष रह चुके हैं इनकी कार्यकुशलता तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। इनकी नियुक्ति पर इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।



