जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक संपन्न

जबलपुर। ग्वारीघाट नर्मदा तट पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महाकौशल प्रांत की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर, राष्ट्रीय सदस्य शरद राव कसरेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मेहताब सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह, उपस्थित रहे। बैठक में जून से लेकर अगस्त तक के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जबलपुर, सागर, सतना, रीवा, भोपाल, गढ़ाकोटा, के कार्यकर्ता आए। बैठक में डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा हुई। दवाइयों पर फिक्स एमआरपी लिखी जाए। ग्राहकों को शुद्ध पेयजल फ्री दिया जाए। तेल की शुद्धिकरण पर भी विचार विमर्श हुआ।



