शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

मंडला। शिक्षक दिवस के अवसर पर खैरमाई तेरा सहारा समिति टिकरी बम्हनी बंजर मंडला के तत्वावधान में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बम्हनी में क्षेत्र भर से आमंत्रित किये गए सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डाँ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के 5 सितम्बर जन्मदिवस पर देश भर में शिक्षक के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता देश में पहली बार शिक्षक दिवस 1962 में डाँ राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस पर मनाया गया तब से हर साल 5 सितम्बर को शिष्य अपने गुरु का सम्मान कर शिक्षाविद डाँ राधाकृष्णन जी को याद करता है आज शिक्षक सम्मान समारोह में मंडला विधायक देवी सिंह सैयाम के पी वेंकटेश्वर राव एआईजी बालाघाट मंडला पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन प्रोफेसर शरद नारायण खरे मुख्यअतिथि रहे जिन्होंने ने क्षेत्र भर से आये शिक्षकों का फूलमाला शाल श्रीफल से सम्मान किया इस दौरान कार्यरत शिक्षक समाजसेवियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्थानीय पुलिस अधिकारी मीडियाकर्मी सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया इस पूरे कार्यक्रम के आयोजक रिटायर्ड डीआईजी एनपी बरकडे़ जी ने उनके व्दारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया



