रोटरी क्लब जबलपुर रेवा ने मनाया वृक्षों का जन्मदिन

जबलपुर। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर रेवा एवं शांतिनगर-बधाईयापुरा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने वृक्षों का जन्मदिन उनका विधिवत पूजन करके,पुष्प माला,अक्षत,रोली चंदन, लगाकर जन्मदिन मनाया और फिर बच्चों ने केक काटकर जन्मदिन का आनंद उठाया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटे.अखिलेश दीक्षित ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में ऑक्सीजन की कमी से टूट रहीं साँसों का मंजर और अस्पतालों, शमशान में लगी लंबी लाइन का मंजर हमे यह सिखाता है वृक्षों का सहेज जाना और उनको सुरक्षित करना नितांत आवश्यक है । हम सभी यह संकल्प लेते हैं वृक्षों को बचाने के हर संभव कोशिश करेंगे । इस अवसर पर व्यापारी संघ के वीरेंद्र नामदेव, प्रमोद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, रविंद्र सिंह होरा, संतोष अग्रवाल, दीपक पटेल सहित अन्य क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे ।



