खास खबरखेल दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

बाल्मीकि क्लब दमोह को हराकर तेजगढ़ ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

जबलपुर दर्पण तेजगढ़ संवाददाता। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी स्थित खमरिया मौजीलाल में जिला स्तरीय टूर्नामेंट 32 टीमों के मध्य चल रहा है। जिसमे प्रतियोगिता का क़वाटर फाइनल मैच बाल्मीकि क्लब दमोह और तेजगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें दमोह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया जिसमे बाल्मीकि क्लब दमोह टीम 15 .2 गेंद पर 99 रन पर ढेर हो गयी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेजगढ़ ने इस आसान से लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में धारदार गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी का हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए ग़ौरी शोऐब पठान मैन ऑफ द मैच रहे। निर्णायक तौर पर राकेश ठाकुर , गणेश विश्वकर्मा रहे वहीं कॉमेंटेटर नर्मदा प्रसाद नामदेव रहे। इस आयोजन के संयोजक प्रभात विश्वकर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मैच एकता तेन्दूखेड़ा और पाटन के मध्य प्रातः 11 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के दौरान प्रीतम,परम, कमलेश सिंह शिक्षक और खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page