अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सांसद हिमाद्री सिंह करेंगी ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

अनूपपुर / जिला चिकित्सालय अनूपपुर के बहुप्रतीक्षित ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण 18 जनवरी मंगलवार को शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा किया जाएगा उक्तशय की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस सी राय ने बताया है कि जिला चिकित्सालय अनूपपुर के भर्ती मरीजों के बेड तक गैस पाइप लाइन वाले 500 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट जो अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है, का लोकार्पण होने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा में मदद मिलेगी।

 उन्होंने बताया कि प्रभारी कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में लोकार्पण कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। सांसद हिमाद्री सिंह जिला चिकित्सालय अनूपपुर में मंगलवार 18 जनवरी 2022 को अपराह्न 12:00 बजे ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page