अनूपपुर दर्पणखास खबरमध्य प्रदेश

*अनूपपुर: छग सीएम के पिता द्वारा ब्राम्हण समाज को अपमानित किए जाने को लेकर समाज ने सौंपा ज्ञापन*

अनूपपुर (विकास ताम्रकार) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने देश के सर्व ब्राम्हण समाज को अपमानित एवं अपशब्दों को प्रयोग कर सामाजिक वैमनस्यता शांति सौहार्द बिगाडऩे पर सर्व ब्राम्हण समाज कोतमा ने 7 सितम्बर को कोतमा थाने में ज्ञापन सौंपा कर कार्यवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि देश-प्रदेश सहित जिले के कोतमा नगर के समस्त विप्र समाज अपनी पीड़ा की अभिव्यक्ति कर रहा है, इसके पूर्व में भी व हाल में ही लखनऊ में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल द्वारा सर्व ब्राम्हण समुदाय को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की गई, जिससे सर्व ब्राम्हण समाज आहत एवं दुखी है। इस तरह के वक्तव्य से समाज एवं विभिन्न समुदायों के मध्य शत्रुता का प्रभाव डालने का कार्य किया जा रहा है जो कि निदंनीय एवं दूषित मानसिकता का परिचायक है। इसके पूर्व भी नंद कुमार बघेल के द्वारा सर्व ब्राम्हण समाज के खिलाफ आपत्ति जनक एवं अपमान जनक बयान बाजी किया गया था। जिस पर सर्व ब्राम्हण समाज की गरिमा को ध्यान में रखते हुए नंद कुमार बघेल के ऊपर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। इस दौरान बाल्मिक तिवारी, विजय शुक्ला, राम नरेश गर्ग, हनुमान गर्ग, प्रभात मिश्रा, नितिन सिलोटिया, प्रदीप उपाध्याय, राजकमल तिवारी, जितेन्द्र भट्ट, कमल शुक्ला, पंकज मिश्रा, आशीष, दिनेश मिश्रा, विपिन तिवारी, सूरज तिवारी, राकेश मिश्रा, ओपी पांडेय, मनोज शर्मा सहित अन्य विप्रजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page