जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गंगा नगर राजुल सिटी में पसरा भय का अंधेरा

जबलपुर दर्पण। गढ़ा स्थित गंगा नगर राजुल सिटी कालोनी की मुख्य रोड के खम्मो मे ना रोशनी का बॅलव है ना ही करंट.. जैसा की नगर के सभी वार्डो की देख रेख का जिम्मा नगर निगम का होता है यहाँ तो ना निगम सुन रही है ना नेता गण। शाम 6 के बाद तो यहाँ की मेन रोड इसी लगती है जैसे की कोई ग्रामीण क्षेत्र मे आ गए हो। मुकेश झारिया, डॉ. संतोष सिंह तथा मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम प्रतिमाह लाखों रुपए का बिल भुगतान करती है, इसके बाद भी कालोनीवासियोंं को सुविधा नहीं मिल रही है। अधिकांश सड़कों पर रात में अंधेरा व्याप्त रहता है। कहने के लिए हमारा शहर है, लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो सिर्फ अंधकार ही दिखाई देता है। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा रहने से भय बना रहता है। शासन से निवेदन है कि जल्दी से जल्दी क्षेत्र की समस्या दूर करने का प्रयास करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page