डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिना परमिट धड़ल्ले से सड़को में दौड़ रहे सवारी वाहन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बिना परमिट के ही सवारी बस सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि उक्त बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित सवारी बैठने के भी उचित प्रबंध नहीं है। गौरतलब है कि जिले भर मे पिछले कई महीनों से बिना परमिट के ही वाहन मालिक सड़कों पर सवारी वाहनों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर अब लोगों ने सवाल उठाना भी शुरू कर दिए हैं। बताया गया कि जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न थाना चौकी क्षेत्र अंर्तगत इन दिनों लगातार जगह – जगह पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं, चैकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों के कागजात चेंकिग किए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार वाहनों का पेपर या वाहन चालकों का लाशेन्स सहित अन्य दस्तावेज न होने की स्थिति में वाहन चालकों के चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। बावजूद कुछ क्षेत्रों में नियम निर्देशों को धता बताते हुए वाहन चालक बिना परमिट के ही सड़कों पर धड़ल्ले से वाहनों को दौड़ते नजर आ रहे हैं। परिवहन विभाग से लोगों ने जांच कराकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।

अवैध सवारी वाहन संचालन पर कब होगी कार्रवाई

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से बिना परमिट के ही सवारी बस दौड़ते नजर आ रहे हैं, बावजूद परिवहन विभाग जिम्मेदार बस संचालकों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। आरोप लगाया गया कि कुछ कथित बस मालिकों के द्वारा बिना परमिट के सड़को पर बसों को धड़ल्ले से दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं, सभी सवारी गाड़ी पुलिस के नजरों में धूल झौककर निकल जाते हैं, बावजूद विभागीय अधिकारियों की नजर अवैध बस संचालन पर नहीं पड़ रही। जिससे कथित संचलाक परिवहन विभाग के आला अधिकारियों की आंख में सरेआम धूल झौंकने का काम कर रहे और शासन प्रशासन को प्रतिमाह लखों का चूना लगाया जा रहा हैं। आरोप लगाया गया कि परिवहन विभाग को जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार विभागीय अमला जानबूझ कर अनजान बना हुआ है, जिससे शासन को हर महीने लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार कुछ बस संचालकों एक रूट का आरटीओ से परमिट लेते हैं और उसी रूट पर दो-दो बसें को धड़ल्ले से चला रहे हैं। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को भले ही नहीं हैं, या तो यह सब काम विभाग और वाहन मालिकों की सांठगांठ से किया जा रहा हैं, यह तो विभाग ही जाने।
ताजा मामला जिला मुख्यालय के समनापुर सड़क पर चलने वाले आकाश ट्रैवल्स का सामने आया, जहां बस सहित अन्य सवारी वाहन बिना परमिट,बीमा व टैक्स के चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो परिवहन विभाग में यह काला कारनामा लंबे समय से फल फूल रहा है, जहां जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे। बिना परमिट के सवारी बसों के दौड़ने का खेल जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ही संभव होता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page