डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

समनापुर की तर्ज पर गाड़ासरई शराब दुकान से गांवों में पहुंच रही शराब की खेप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो जिले भर में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिसे रोकने विभागीय अमला नाकाम है। गौरतलब है कि समनापुर अंग्रेजी शराब दुकान की तर्ज पर ही गाड़ासरई में स्थित शराब दुकान से गांव गांवों में गुर्गों द्वारा अवैध शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। बताया गया कि सुबह शाम शराब ठेकेदार के गुर्गे गांव गांवों के चिन्हित ठिकानों पर शराब की खेप पहुंचा रहे हैं, जिसे रोकने विभागीय अमला द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। बताया जा रहा है कि शराब माफिया व विभागीय अमला के द्वारा मिलीभगत करके गोरख धंधा करने का खेल जिले भर में लंबे समय से फल फूल रहा है।शराब माफियाओं को लगातार मिल रहे विभागीय संरक्षण के बाद लोगों ने अब सवाल उठना भी शुरू कर दिए हैं। यह बात अलग है कि इन दिनों प्रभारी एसपी अमित कुमार के निर्देशन के बाद से ही माफियाओं के विरुद्ध लगातार पुलिस व विभागीय अमला सक्रिय होकर कार्यवाही कर रही है। पिछले कुछ दिनों से माफियाओं की धरपकड़ होने के साथ-साथ अवैध खनन पर भी कार्यवाही चल रही है। लगातार हो रही कार्यवाही के बाद इन दिनों अवैध कार्यों में लिप्त लोग के बीच दहशत का माहौल हैं। बताया गया कि भले ही इन दिनों शराब की खेप चोरी-छिपे ठिकानों पर पहुंच रही हो, लेकिन इससे पहले शराब माफियाओं में पुलिस के प्रति इतना खौफ कभी नहीं देखा गया। नवागत एसपी अमित कुमार के द्वारा माफियाओं के विरुद्ध जिलेभर में लगातार की जा रही कार्यवाही कि लोगों ने सराहना की है। लोगों ने अपेक्षा जताई कि अगर इसी तरह के पुलिस ऑफिसर सभी जगह कार्यवाही करें, तो माफिया, गुंडे व अवैध कार्यों में लिप्त लोगों का खात्मा निश्चित रूप से किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page