आईने की तरह सच को दिखाने का काम करता है दर्पण : सिद्दिकी

डिंडोरी, दर्पण ब्यूरो। आईने की तरह सच को दिखाने का काम करता है दर्पण। दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार की निष्पक्षता की तारीफ करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता जगत में निष्पक्षता होना बहुत ज्यादा जरूरी है। ग्रामीण अंचलों व दूरस्थ इलाकों में बसे गांवों की समस्याओं व ग्रामीणों की मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार लगातार निभा रहा है। गौरतलब है कि श्री सिद्दकी बहुजन समाजवादी पार्टी के डिंडोरी जिला अध्यक्ष हैं साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहते हैं। जिले भर में भ्रष्टाचारियों, गांवों की समस्याओं व लोगों की प्रमुख मांगों को लेकर शासन प्रशासन तक उनकी बातें को पहुंचाने में हमेशा अग्रसर रहते हैं। श्री सिद्दकी ने दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार के समस्त पाठकों व समस्त सदस्यों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।



