विघासागर श्री सेवा आश्रम समिति गोसलपुर के द्वारा गौशाला सरक्षण पर सार्थक संगोष्ठी का आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिहोरा। जबलपुर जिले के गोसलपुर में रविवार को सुबह विद्यासागर श्री सेवा आश्रम समिति के द्वारा स्वामी अखिलेशवरानद गिरी जी महराज की अध्यक्ष में म.प्र. गौ पालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद् अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में एवं सीता प्रसाद तिवारी कुलपति नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालाय एवं विज्ञान विश्वविद्यलाय जबलपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।इस दौरान कार्यक्रम मे डॉ श्रीकांत जोशी कुलसचिव,डॉ श्री गौतम ज्वाइन डाइरेक्टर पशु चिकित्सालाय सेवा जबलपुर, डॉ वाजपेई एवं डॉ विनोद वाजपेई उप संचालक सेवाय जबलपुर डॉ सुनील दीक्षित वरिष्ठ पशु चिकित्सक, डॉ नीता मनोचा विकस खंड सिहोरा की गरिमामय उपस्थिति मे आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज जी के शैल चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मानीय अथितियों का स्वागत डॉ सलिल जैन अध्यक्ष गौ शाला समिति जबलपुर ,श्री आजाद जैन कार्यकारी अध्यक्ष गौव शाला समिति अनिल जैन विमल जैन, सचिव अमित जैन, संजय जैन, आदित्य यतेंद्र जैन, सुनील डेडिया, आशीष जैन, नितिन जैन ,अंकुर जैन ,कल्लू जैन ,एवं अन्य सहयोगी के द्वारा किया गया। गौ शाला की स्थापना २०११ में आचार्य श्री विद्या सागर महाराज जी के परम आशीर्वाद एवं समाधिस्थ मुनि श्री सम्मेद सागर जी महाराज जी के आशीर्वाद एवं मुनि एलक श्री गोसाल सागर महाराज जी के सानिध्य मे संरक्षक दादा महेंद्र एवं अरुण जैन की अध्यक्षता में गौव शाला का शुभारंभ हुआ। इस गौव शाला मे २०० के लगभग गौ वंश का संरक्षण हो रहा है। गौ वंश के रहने के एवं चारा भंडरान एवं चिकित्सा सहायता देने का समिती हर संभव प्रयास कर रही है । मुख्य अतिथि श्री स्वामी अखिलेश्वर नन्द गिरी जी महाराज ने अपने उदबोधन मे गौव शाला की सभी मूलभूत समस्यो के समुचित समाधान शीघ्र करने के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की कुलपति डॉ तिवारी जी ने गौ शाला को गोद लेने की घोषणा की साथ ही १५ दिवस मे विश्वविद्यलाय के टीम के निरीक्षण एवं विकास की समुचित सम्भावना को यथार्थ के धरतल पर उतरने का संकल्प लिया। अन्य वक्ताओ ने गौ शाला के विकास हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किये। अरुण जैन एवं मनोज जैन द्वारा अब तक किये गए कार्य एवं भविष्य की योजना पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम में राजा मोर, पुष्प राज बघेल, राजमणि बघेल, गोविन्द राय, सत्य प्रकाश खरे, हेमराज, संजय जैन ,रमेश पटेल एवं अन्य गणमान नागरिक उपस्थित रहे।



