अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पशु चिकित्सा अधिकारी की कार ले उड़ा ड्राइवर:चंद घटों में पहुंचा हवालात

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोहलपुर थाना प्रभारी से मिली जानकरी अनुसार अंगद प्रसाद नामदेव त्रिमूर्तिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बरगी पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ पद पर पदस्थ है। उनका वाहन क्र एमपी 20 सीजी 0385 ब्रेजा विटारा रेड कलर मारूती सुजुकी तीन चार दिन पहले ड्रायवर इ्रंद्रजीत समानता को काम पर रखा था। आज सुबह 10 बजे कार धोने के लिये ड्रा लेकर गया काफी देर तक वापस न आने पर मेरे द्वारा उसकी तलाश की गई नहीं मिलने पर मेरे द्वारा रिपोर्ट पर धारा 381 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल शहर एवं देहात थाना प्रभारियों को नाकेबंदी कर प्वाईट लगाने के आदेश दिए गए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगायी गयी। जांच के दौरान कटंगी बाईपास पर आरोपी कार चालक को मय कार के पकड़ कर प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page