अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुरमुरे की बोरियों में छिपा कर गांजा की तस्करी करने वाले:दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। नारकोटिक्स इंटेलीजेन्ट्स यूनिट जोन जबलपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि आईशर ट्रक क्र एमएच.48 बीएम.0410 में सिवनी की ओर से भारी मात्रा मे गांजा जबलपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। इंटीलीजैंटस यूनिट जोन जबलपुर एवं थाना बरगी के द्वारा संयुक्त टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ग्राम तिन्सी के पास घेराबंदी की गयी,आईशर ट्रक को रोका गया ट्रक में चालक एवं एक व्यक्ति बैठा था, पूछताछ पर चालक ने अपना नाम राजेन्द्र यादव एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राघवेन्द्र पाण्डे बताया, एवं ट्रक में मुरमुरा लोड होना बताया मुरमुरा की बोरी के नीचे 30 बोरी गांजा भरा मिला 30 बोरियों में 615 किलो गांजा कीमत लगभग 10 लाख रूपये का होना पाया। चालक एवं हैल्पर से गांजा मय ट्रक जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध बरगी थाने में एनडीपीएस.एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया तथा कहॉ ले कर जा रहे थे इस सम्बंध में सघन पूछताछ की जा रही है।
               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page