सड़क पुलिया न बनाने से नाराज़ थे ग्रामीण,एसडीएम के आश्वासन के बाद माने

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत डुंगरिया सेक्टर के ग्राम पलकी में अनुविभागीय अधिकारी काजल जावला,अमृत लाल धुर्वे तहसीलदार शहपुरा, ब्लॉक नोडल अधिकारी अमित उइके, नोडल अधिकारी यशवंत सोनवानी तेजस्वनी डुंगरिया सेक्टर sdo wrd अमित सिंह उइके व अन्य विभाग के अधिकारी पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल विचार विमर्श के बाद टीकाकरण प्रारम्भ हुआ। बताया गया कि प्रथम टीका ग्राम पंचायत के सरपंच से शुरुआत की गईं, ग्रामवासियों की मांग हैँ की पलकी से बिजोरी शहपुरा रोड़ पर पुल पुलिया का निर्माण हो, जिससे आसानी से आवागमन की सुविधा हो सके। पुलिया का निर्माण कार्य हो जाने से पलकी ग्राम से शहपुरा की दूरी मात्र 20 किलोमीटर होगी। गौरतलब है कि वर्तमान में शहपुरा मुख्यालय ग्राम से 40-50 किलोमीटर तय करना होता हैँ, साथ ही बांध बनने से नदी के इस पार से उस पार तक कि खेती करने में किसानों को सुविधा होगी। बताया गया कि ग्राम में माध्यमिक शाला भवन डूब में है, जिससे बच्चों के पढ़ाई करने के लिए भवन की सुविधा मिल सके। इस तरह से अनेकों मांगों को लेकर पलकी ग्राम में टीकाकरण अभियान के शुरुआत से ही बहिष्कार किया जाता रहा था, कई बार टीकाकरण टीम खाली वापस लौट चूकें हैं। स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर कर कलेक्टर डिण्डोरी के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी काजल जावला के साथ विभागीय अमले के द्वारा ग्राम का दौरा कर चौपाल लगाकर लोगों के साथ चर्चा किया गया, साथ ही भृमण कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम के ठोस आश्वासन के बाद ही लोगों ने टीका लगवाने में सहमति दी जिससे गांव में कुल 54 टिकाकरण किया जा सका।
इनका कहना है…
मैं आज एसडीओ wrd को साथ में लेकर मौके पर गांव गई थी, मौके मैं देखकर पुल के लिये स्टीमेट बनाने एक सप्ताह में निर्देशित किया है। जिससे अवश्य कारवाई के लिए कलेक्टर डिण्डोरी को प्रेषित किया जाएगा।
काजल जावला,एसडीएम शहपुरा



