अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर में सक्रिय शराब माफिया:दो तस्कर रांझी थाने की गिरफ्त में

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। रांझी थाना प्रभारी विजय कुमार परस्ते ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज प्रजापति नामक युवक अपने साथी योगेश के साथ मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एनई 7926 में अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर पनागर की ओर से रांझी की ओर आ रहा है। सूचना पर मोहनिया मे दबिश देते हुये मुखबिर के बताये नम्बर की मोटर सायकिल जिसमे दो युवक सवार थे जो बीच मे 2 कुप्पे रखे थे। दोनों को रोक कर नाम पूछने पर मोटर सायकिल चालक ने अपना नाम पंकज प्रजापति एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम योगेश प्रजापति बताये दोनों 2 कुप्पियों मे 70 लीटर कच्ची शराब रखे मिले, जिसे मय मोटर सायकिल के जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page