ओंकार महाराज की याद में बनेगा छोटा फुहारा।

ओंकार महाराज की याद में बनेगा छोटा फुहारा।
हमेशा अपराजेय रहे, पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी।
जबलपुर । कुछ लोग अपने जीवन में ऐसे मील के पत्थर स्थापित कर जाते हैं। जो आने वाले लोगों को हमेशा प्रेरणा देते रहते हैं। आने वाली पीढ़ियां उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपना मार्ग प्रशस्त करती हैं।
अपराजेय विधायक,पूर्व मंत्री, मानवता के लिए समर्पित स्वर्गीय पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी की 22 वी पुण्यतिथि निर्भय दिवस के रूप में मनाई गई। दमोहनाका और जे डी ए स्कीम 41में स्थित उनकी भव्य प्रतिमा पर, पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो का स्मरण किया गया। पुष्पांजलि में मुख्य रूप से अशोक रोहाणी विधायक कैंट, विनय सक्सेना विधायक उत्तर मध्य, पूर्व महापौर प्रभात साहू, धीरज पटेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, एमआईसी पूर्व सदस्य श्री राम शुक्ला, नवीन रिछारिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आयोजन समिति के रवि गुप्ता राजेशपाठक प्रवीण एवं परिवार की ओर से अनिल तिवारी, आलोक तिवारी, पिंटू तिवारी सहित बस ऑपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष, अनूप तिवारी आस्तिक तिवारी, अलका नंद अवस्थी, अंजली अवस्थी, पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा पंडित ओंकार प्रसाद तिवारी का जीवन दर्शन मानवता को समर्पित रहा। उन्होंने अपनी सेवाओं के माध्यम से राजनीति को एक नई दृष्टि और दिशा प्रदान की । प्रथम पुष्पांजलि दमोह नाका स्थित उनकी भव्य प्रतिमा पर एवं द्वितीय पुष्पांजलि जेडीए स्कीम नंबर 41 में स्थित महाराज की प्रतिमा पर की गई । उत्तर मध्य विधायक विनय सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया की छोटे फुहारा को पुनः बनाया जाएगा । यह सब कार्य 1 वर्ष के भीतर में करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर नगर और क्षेत्र के गणमान्य जन उपस्थित थे सभी ने एक स्वर में ओंकार तिवारी अमर रहे के नारे के साथ आह्वान किया कि हमें ओंकार जी के राजनीतिक जीवन, उनकी समाज सेवा से प्रेरणा लेना चाहिए । समारोह का संचालन संयोजक समिति के राजेश पाठक प्रवीण एवं आभार अनिल तिवारी, आलोक तिवारी, अनूप तिवारी ने किया।



