डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर शुरू

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी में त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक की गई। बताया गया कि शिवराज पैलेस मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव जिला संगठन प्रभारी कदीर सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक ओमकार मरकाम, शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी, कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कमल सिंह मरावी, पूर्व विधायक डॉक्टर नन्हे सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक धरम सिंह मसराम की गरिमामई उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर नन्हे सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस विचारधारा के प्रत्याशियों का चयन कर हम सभी को मिलकर विजयश्री दिलाना है। बैठक में पूर्व विधायक धरम र्सिंह मसराम ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव में व्यक्ति का व्यक्तिगत प्रभाव बहुत काम आता है, व्यक्ति के प्रभाव और कांग्रेस संगठन के सहयोग से हमारे सभी प्रत्याशी विजयी होंगे।कमल सिंह मरावी ने कहा कि कांग्रेस संगठन एवं प्रत्याशी को जहां भी मेरी आवश्यकता हो आप मुझे याद करिएगा, मैं आप लोगों के साथ मिलकर कांग्रेस विचारधारा के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगें। बैठक को संबोधित करते हुए शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि, पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, चुनाव के लिए हम सभी को आपसी तालमेल के साथ काम करना है, पंच से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को विजयश्री करें। हम सभी को आज यह संकल्प लेकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए वरिष्ठ नेताओं को ब्लॉक वार जवाबदारी देना चाहिए।

मध्य-प्रदेश के भाजपा सरकार की असफलताओं को उजागर करें :- बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कांग्रेस के डेढ़ वर्षो के कार्यकाल को आमजन के बीच में जाकर बताना होगा। कांग्रेस ने गरीबों मजदूरों महिलाओं और आदिवासियों के विकास के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाना होगा। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आपसी तालमेल एवं समन्वय से काम करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभारी जिला संगठन कदीर सोनी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिला समन्वय समिति बनाई है। त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन में समन्वय समिति, ब्लॉक एवं जिले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के बीच में आपसी समन्वय बनाएगी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्य करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सामने एक चुनौती है, भाजपा धनबल बाहुबल और शासकीय मिशनरी का उपयोग करेगी इसके लिए हम सभी को सतर्क रहना है, आज मध्य प्रदेश शिवराज सिंह सरकार की जनविरोधी नीतियों, से महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, और माफिया राज से घिर गया है, भाजपा चुनाव में हर हथकंडे को अपनाएगी जिसका हमें डटकर मुकाबला करना है। जिला कांग्रेस की समन्वय समिति जिले एवं ब्लॉकों में समन्वय का कार्य करेंगी, कहीं कोई भी समस्या निर्वाचन संबंधित आप लोगों के सामने आती है उसे जिला कांग्रेस कमेटी को अवगत कराएं। जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक में सदस्यता अभियान एवं महंगाई के विरोध में आयोजित जन जागरण पदयात्रा की समीक्षा की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर अमरपुर, जावेद इकबाल डिंडोरी, अयोध्या विशेन करंजिया, संतोष मरकाम समनापुर, रमाकांत साहू गाडासरई, लोकेश पटेरिया बजाग, अमित गुप्ता विक्रमपुर,, रजनीश राय जिला महामंत्री, बृजेंद्र दीक्षित जिलामहामंत्री, आलोक शर्मा जिला,उपाध्यक्ष, रमेश राजपाल प्रदेश प्रतिनिधि, अकील अहमद सिद्धकी जिला महामंत्री, विजय दाहिया कार्यालय प्रभारी, रूदेश परस्ते अध्यक्ष जनद बजाग, मल्ली बाई अमरपुर,लखन सिंह मार्को करंजिया, राकेश सिहारे समनापुर, प्रकाश मिश्रा अमरपुर, रंजीत कटारे डिंडोरी, गणेश दास सोनवानी, शिवराज सिंह ठाकुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, ठाकुर संतोषी साहू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, मुस्ताक खान, ग्राम सिंह भंवेदी, शिव कुमार धुर्वे, खेम करण सिंह राजपूत ,राधे लाल नागवंशी, भोला दास लारिया, नारायण सिंह मसराम, ओम प्रताप सिंह, पवन कुमार विश्वकर्मा, सलीम खान, श्रीमती वृंदा परस्ते,लोक सिंह पट्टा,राम जी शाहू, अशोक पंडवार, सहित कांग्रेस के वर्तमान एवं पूर्व निर्वाचित जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का सफल संचालन बजेंद्र दीक्षित जिला महामंत्री, के द्वारा किया गया ,एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page