खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्टूडेंट पुलिस कैडिट (एसपीसी) योजना अन्तर्गत 60 छात्र/छात्राओं को पुलिस कन्ट्रोलरूम का कराया भ्रमण

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता।  जबलपुर पुलिस अधीक्षक.सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में.स्टूडेंट पुलिस कैडिट (एसपीसी) योजना के तहत चयनित कक्षा नवमीें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्योहारबाग, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय घमापुर,शासकीय हायर सैकेन्ड्री स्कूल बेलबाग के 60 छात्र/छात्राओं को पुलिस कन्ट्रोलरूम से संचालित होने वाली सभी यूनिट का भ्रमण कराया गया एवं यूनिट के कार्यो.की जानकारी दी गई.सी.सी.टी.व्ही कैमरा के माध्यम से शहर की किस तरह से मॉनीटरिंग की जाती है तथा वायरलैस सैट एवं 100 डायल किस प्रकार से काम करता है। इसकी जानकारी दी गई.अति.पुलिस अधीक्षक शहर गोपाल खाण्डेल, ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडिट (एस.पी.सी.) योजना का शुभारंभ 21 जुलाई 2018 को मान्नीय केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार के द्वारा गुरूग्राम (हरियाणा ) में किया गया था। मंत्रालय के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में भी लागू की गयी है, यह योजना केन्द्र द्वारा प्रायोजित होकर केवल शासकीय स्कूल के विद्यार्थियो के लिये बनायी गयी है,जिसकी अवधि 3 वर्ष के लिये है, 3 साल में 2 बैच को प्रशिक्षित किया जाना है। इस योजना के अंन्तर्गत शिक्षण सत्र में प्रत्येक माह मे कम से कम 1 घंटे पुलिस कैडिट्स को निर्धारित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा एंव चर्चा की जायेगी तथा आउंट डोर प्रशिक्षण भी माह मे कम से कम 2 बार दिया जायेगा। जबलपुर.में योजना को कियान्वित करने के लिये 15 शासकीय स्कूलों का चयन किया गया है, प्रत्येक चयनित स्कूल को 50 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिये जाते हैं, जिसमे 16 हजार रूपये प्रशिक्षण हेतु, उपकरण क्रय करने के लिये, 24 हजार रूपये आउट डोर गतिविधियों के लिये तथा 5 हजार रूपये प्रशिक्षण एवं आकस्मिक कार्य के लिये विभाजित किये गये है। प्रथम चरण मे यह योजना प्रदेश मे 456 स्कूलो में प्रारम्भ की गयी है। प्रत्येक स्कूल से आठवीं-नवमीं में अध्यनरत  20-20 छात्र-छात्राओं का चयन कर सम्मलित किया गया है।श्री बहुगुणा बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल विद्यार्थियो में व्यक्तित्व विकास, मूल अधिकार एवं नैतिक कार्तव्यों का पालन कर कानूनी प्रावधानों के साथ नागरिकों के सम्मान की रक्षा करना और सामाजिक दायित्व के लिये जिम्मेदार, अनुशासित , संस्कारिक और चरित्रवान नागरिक बनाना है इससे स्कूलो मे विद्यार्थी एवं पुलिस के बीच सामंजस्य की शुरूआत होगी।अंत में पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा के द्वारा नवमीं कक्षा के  उपरोक्त तीनों स्कूलो के 60 छात्र-छात्राओं को ट्रैकसूट प्रदाय किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page