पत्नि की हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

नगर संवाददाता जबलपुर दर्पण। अधारताल थाने से मिली जानकारी अनुसार सुबह के समय सनसिटी कंचनपुर अधारताल में एक महिला की हत्या होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अपने स्टॉप के साथ घटना स्थल पर पहुँचे,हरीश सेन पनागर ने बताया कि वह आटो चलाता है सुवह लगभग 10 बजे उसे उर्मिला श्रीवास ने फोन कर बताया कि आप की दीदी निशा शर्मा सोकर नहीं उठी है। यहाँ आकर देख लो तो वह अपनी मां के साथ बहन के घर पहुंचा तो वहा देखा ऊपर वाले कमरे के पलंग पर उसकी बहन लहुलुहान हालत में मृत अवस्था में पडी थी,उसकी बहन अपने पति राजेश शर्मा के साथ रहती थी उसके जीजा राजेश शर्मा ने किसी लोहे की वस्तु से हमला कर उसकी बहन निशा शर्मा के सिर,माथे में प्राणघातक चोटें पहुँचा कर बहन की हत्या कर दी है।थाना प्रभारी अधारताल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई आज मुखबिर की सूचना पर कटंगी बाईपास पर दबिश देते हुये फरार आरोपी पति राजेश शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी सनसिटी कंचनपुर अधारताल को पकड़ा गया, पूछताछ पर चरित्र संदेह को लेकर हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त हथोड़ा जो कार में छुपा रखा था निशा देही पर कार सहित जप्त करते हुए प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।



