तो यहां हो रही थी चावल की कालाबजारी, मंडी बोर्ड ने रँगे हाँथ पकड़ा वाहन को

उपसंचालक मंडी बोर्ड रीवा के निर्देशन पर अवैध परिवहन करते हुए चावल से भरे ट्रकों राजेंद्र चौधरी सहायक उपनिरीक्षक द्वारा सह प्रभारी संभागीय जांच दल के द्वारा किया गया कार्यवाही….
चावल की कालाबाजारी जिले में आम हो चुका है यह कोई पहला मामला नही जब चावल के कालाबाजारी पर किसी विभाग ने कार्यवाही की है बल्कि बीते दिनों भी पीडीएस से चावल की कालाबाजारी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था इस कालाबजारी में जिले के पुराने व्यापारी जकरिया का नाम सामने आया था हालांकि इस बार इस कालाबाजारी में सीधी के किसी हिमांशु ट्रेडर्स नामक फर्म का नाम सामने आया।
शहडोल।।विनय मिश्रा 7000181525
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों अमलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़नदस्ता दल के सह प्रभारी राजेंद्र चौधरी ,अंबुज तिवारी सहायक उप निरीक्षक द्वारा सीधी से चलकर रायपुर जा रहे ट्रक वाहन क्रमांक एमपी 18 H 5241 में लोड 499 बोरी चावल को जब्ती बनाकर गाड़ी को नियम विरुद्ध तरीके से किए जा परिवहन को थाना अमलाई परिसर में खड़ा कर दिया गया। जो की नियम विरुद्ध तरीके से कृषि उपज धान को क्रय करके बिना मंडी टैक्स चुकाए प्रसंस्करण कर चावल बनाकर बिक्री के लिए राज्य के बाहर रायपुर ले जाया जा रहा है।जिसमें पीडीएस का चावल भी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बिना मिल के कैसे चल रहा चावल का खेल
चावल के इस कालाबाजारी में बड़ा आश्चर्य चकित बात सामने आई जिस चावल का परिवहन किया जा रहा था व जिस उक्त फर्म के खिलाफ कार्यवाही हुई है उस फर्म के पास राइस मिल ही नही है इतने बड़े पैमाने पर चावल के हेराफेरी में कई ऐसे जिम्मेदारों पर सवाल उठते हैं कि आखिर इस अवैध चावल परिवहन पर किसकी सहमति थी जिसे मंडी विभाग द्वारा कार्यवाही कर अवगत कराया गया जबकि इसमें खाद्य विभाग के अलावा अलग-अलग विभागों की कार्यवाही भी बनता है।
इनका कहना है-
मेरे द्वारा राय दुआरिया हिमांशु ट्रेडर्स जिला सीधी के द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 18 H 5241 में लोड चावल के बिल में संदिग्ध होने के कारण चावल लोड वाहन को जप्त किया गया है और जब हिमांशु ट्रेडर्स के पास राइस मिल ही नहीं है तो चावल कहां से पाया जो की जांच का विषय है।
राजेंद्र चौधरी
उड़नदस्ता मंडी बोर्ड सदस्य रीवा
( माँमले की जानकारी देने के लिए जिला कलेक्टर को फोन लगाया गया पर फोन नही उठा)




