जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान संघ तहसील मझौली की इकाई के किसानों ने  समस्याओं को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जिसमें खरीफ की फसलों में अल्पवर्षा  होने के कारण सूखा घोषित किया जाय ओर नुकसान का भुगतान किया जाय, किसानों का खरीफ फसल  तथा मक्का तिल आदि को पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए, सोसाइटी में खातू पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए, किसानों  की बीमा राशि  बढ़ाया जाए, तथा सोसायटी ओं की संख्या बढ़ाई जाए ,कुछ क्षेत्रों में नहरों की सप्लाई बंद पड़ी है चालू कराया जाय,जिससे की पानी की सप्लाई हो सके, आदिवासी क्षेत्रों में की जा रही खेती से फसलों को फायदा पहुंचाया जा सके ,प्रदेश में जैविक कृषि बोर्ड का गठन किया जाए, बलराम योजना चालू की जाए ,जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए तुरंत एंबुलेंस व्यवस्था की जाए जिससे की तुरंत जले हुए ट्रांसफर का सुधार कार्य किया जाए, सब्जी मंडी में आड़त खरीदी बंद की जाए मंडी नीलामी द्वारा की जाए, फसल बीमा राशि को 100 हेक्टेयर से कम कर 50 हेक्टेयर की जाए, सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाई जाए जिस प्रकार खातू के परमिट कट जाते हैं परंतु खाद उपलब्ध नहीं होती ,और सोसाइटी में हो रहे भ्रष्टाचार से किसान परेशान हैं इसकी प्रशासनिक जांच की जाए, इन सभी मांगों को लेकर आज महाकौशल प्रांत से किसान यूनियन संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page