खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गृहमंत्री के आगमन से पहले खितौला रेलवे ओवर ब्रिज होगा भूमि पूजन

जबलपुर दर्पण मनीष श्रीवास न्यूज़। सिहोरा खितौला नगर में मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला मझगवा,पान उमरिया रोड को मिलेगी ओवरब्रिज की सौगात सिहोरा खितौला नगर के बीचों-बीच रेलवे फाटक पर आवागमन समस्या को लेकर नगर पालिका सिहोरा खितौला के अलावा आस पास के लगे गाँव के लोग रेलवे फाटक की समस्या को लेकर कई वर्षों से परेशान हो रहे थे इसको लेकर स्थानीय निवासी उन्होंने मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक से रेलवे ओवरब्रिज की मांग आम जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही थी । लेकिन कई बरस हो जाने के बाद भी रेलवे ओवरब्रिज नहीं बन सका लेकिन विगत दिवस सांसद राकेश सिंह एवं क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती नन्दनी मरावी के साथ बैठक संपन्न कर नगर की जटिल समस्या रेलवे ओवरब्रिज को लेकर चर्चाएं की गई। एवं 18 तारीख को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर 2 दिन पहले ही खितौला ओवर ब्रिज का निर्माण होने के पहले सांसद राकेश सिंह क्षेत्रीय प्रतिनिधि व विधायक नन्दिनी मरावी के उपस्थिति में किया जाएगा। सिहोरा खितौला सहित मझगवा पान उमरिया ढीमर खेड़ा आवागमन मार्ग में सबसे ज्यादा परेशानी डिलीवरी महिलाएं एवं ग्रामीण क्षेत्र में एक्सीडेंट से पीड़ित लोगों को खितौला फाटक बंद रहने को लेकर उठानी पड़ती थी । इस जटिल समस्या से निजात पाने के लिए विगत दिवस जबलपुर दर्पण ने खबर प्रकाशित की थी जिस पर प्रकाशन के दूसरे दिन ही विधायक एवं सांसद राकेश सिंह ने जटिल समस्या को लेकर तत्कालीन निर्णय लिया।और निर्माण कराने के लिए 25 करोड़ 92 लाख की लागत से बनने की राशि केंद्रीय निधि से कराई गई। इस कार्य को इंजीनियर ठेकेदार को कार्यभार सौंपा।खतौला रेलवे ओवरब्रिज बनने को लेकर सिहोरा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण कर भूमि पूजन की तैयारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जय श्री चौहान, अनुविभागीय अधिकारी आशीष पांडे ,थाना प्रभारी श्रीमती जगोतिन मसराम एवं इंजीनियर ठेकेदार सहित जनप्रतिनिधि शिशिर पाण्डे,राजा मोर अनुपम सराफ,आलोक जैन माधव मिश्रा प्रशांत परोहा ,अरुण जैन ,विनय जैन, आशा विनय असाटी मुख्य नगर पालिका कर्मचारी आर आई सहित अन्य कर्मचारी निरीक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर भूमि पूजन कार्यक्रम को व्यवस्थित करने की रूपरेखा तैयार की साथ ही जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उचित समय पर भूमि पूजन करा कर नगर की जनता एवं ग्रामीण की जनता को सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page