“मामा” बिजली बिल जमा लेकिन लाईन नही जुडी:चिंता मत करो में आऊँगा जोड़ने,उसी का इंतज़ार करता गरीब परिवार

जबलपुर दर्पण/पाटन नगर संवाददाता। पाटन मझौली विधान सभा के अंतर्गत आने वाले गुरु पिपरिया गाँव के लोग इस समय पाटन विद्युत विभाग के बिजली बिल वसूली टीम से परेशान हैं। मैडम जी एवं इनकी टीम नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सिंघम स्टाइल में बिजली बिल की वसूली की जा रही हैं। वैसे तो वसूली मैडम के कारण आए दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं। अभी कुछ समय पहले ही नगर की एक प्रतिष्ठित कृषि दुकान में मैडम की टीम ने धावा बोल दिया, बिजली का बिल बकाया है जमा करो पूरा अभी, दुकान वालों ने बोला कर दूँगा मैडम लेकिन मैडम जी कहा न सुनने वाली थी मैडम ने दुकान मालिक से बोला जमा करो वरना तेरे घर की भी बिजली काट दूँगी। इतना बोलने पर दुकान के बाहर तमाशा शुरु हो गया। खैर जाने दे उस बात को।
अब मैडम की नज़र गरीबों पर पड़ गई हैं। जिनका कभी बिजली का बिल सौ रुपये आता था अब उनका बिल 500 से 600 रुपये आ रहा है। ऐसा ही एक मामला है। गुरु पिपरिया का जहाँ एक गरीब मजदूर का बिजली का बिल 1460 रुपये था उसके द्वारा पूरा बिल जमा करने पर भी उसकी लाईन नहीं जोडी जा रही हैं, वह गरीब पाटन बिजली विभाग के चक्कर पे चक्कर लगा रहा है। लेकिन लाईट नहीं जुड़ पाई। लाईन मैन को बोला साहब लाईट जोड़ दो… तो उनका कहना है कि मैडम जी जब आदेश देगी तब लाईट जुड़ेगी। ऐसी विषम परिस्थिति को देखते हुए मजदूर के द्वारा प्रदेश के मुखिया मामा को बिल की रसीद के साथ में आग्रह किया गया है। मामा मेरा पूरा बिल जमा है आप आकर लाईट जोड़ दो…क्योकि मुझे बहुत अच्छे से याद है। जब आप विपक्ष में थे तब आपने बोला था मेरे प्रदेश की माता बहनों बेटा बेटियों भांजे भांजियो बढ़े हुए बिजली बिल मत जमा करना। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी ने लाईट काटी तो में जोड़ने आऊँगा। बिजली अधिकारियों की मनमानी से मैं व मेरे गाँव के लोग बहुत परेशान हैं…मामा जी हम सब को बस आपका ही सहारा हैं आकर लाईट जोड़ दे।
आपके प्रदेश की गरीब व मजबूर जनता…



