“खबर” का हुआ असर ‘बिजली विभाग की बरसी कृपा,घर आई रोशनी

जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। जिस गुरु पिपरिया गरीब परिवारों की,पाटन विद्युत विभाग की बिजली बिल वसूली टीम द्वारा बिजली लाईन काट दी गई थी। और बिल जमा होंने के बाद भी बिजली विभाग के तानाशाह रवैया के चलते लाइट कनेक्शन जोड़े नहीं जा रहे थे। जिसकी खबर जबलपुर दर्पण ने “मामा जी मेरी बिजली लाईन जोड़ दे” यह खबर प्रमुखता से उठाई थी उस खबर से जिले एवं प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अवगत हुये जिसका नतीजा कल शाम को ग्राम गुरू पिपरिया के परिवारों की विधुत लाईन विभाग के द्वारा जोडी गई। पाटन बिजली विभाग में लंबे समय से अनियमितताएं चरम पर है। अधिकारी सुबह 12:00 से पहले जबलपुर से पाटन आते नहीं है 5:00 बजे के पहले ही जबलपुर वापस चले जाते है। विभाग में काम करवाने के लिए विभाग के दलाल सक्रिय हैं। बिना पैसे लिए कुछ काम होता नहीं है। यदि आपको बिल में सुधार करवाना है। कुछ परसेंट अधिकारियों को देकर आप अपना काम करा सकते हैं। बिना पैसे लिये कुछ काम नहीं करते पाटन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी जिसके कारण विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली हमेशा से ही संदेह के घेरे में रही हैं। वैसे भी पाटन बिजली विभाग में अपनी समस्या का निराकरण कराने आने वाले उपभोक्ताओं से बात करने का समय नही रहता साहब एवं मैडम के पास लेकिन जहाँ कुछ काम कराने के लिये सेवा शुल्क मिलना हो तो अधिकारी कर्मचारी अपनी सीट छोड़कर बाहर आ जाते है लेनदेन की सेटिंग करने जिसके कारण क्षेत्र के लोगों में काफी असंतोष है। शायद पाटन विद्युत विभाग दिग्विजय सिंह के कार्यकाल की याद दिलाना चाहता है। पाटन की “जनता” को



