खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बारिश में धराशाई हुआ मकान:वार्ड नंबर 9 सिहोरा की घटना

जबलपुर दर्पण मनीष श्रीवास ब्यूरो। जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश को लेकर जहां किसानों के चेहरे खिल उठे वही मिट्टी खप्पर वाले कच्चे मकान गिरने की कई घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सिहोरा नगर पालिका अंतर्गत इमला पुरा वार्ड क्र 9 निवासी कैलाश चौधरी पुत्र बबलू चौधरी का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गुरुवार की सुबह 5:00 बजे के लगभग खप्पर मलका समेत अचानक गिर गया। पीड़ित कैलाश चौधरी ने बताया कि पुत्र बहू बच्चे पास में ही सो रहे थे । यह तो गनीमत थी कि सुबह सुबह का व्यक्त था।इसलिए सभी उठ गए थे नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थीं । पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बारिश के चलते कच्चे मकान गिरने के कारण घर में रखी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मकान गिरने का सर्वे कराकर उचित मुआवजा सहायता प्रदान किया जाये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page