जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

जबलपुर दर्पण। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वां जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप मे मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा जी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा के निर्देशन पर शिक्षक प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा अन्तिम छोर पर खडे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारो के बच्चो को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला संयोजक इंजी गौरव शर्मा के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य भी उपस्थित रहीं।



