आईसर गाड़ी झाड़ में जा टकराई: ड्राइवर कंडक्टर सुरक्षित

जबलपुर दर्पण सिहोरा न्यूज़ ब्युरो – सिहोरा खितौला में शनिवार की सुबह 5:30 बजे के लगभग नगर पालिका के कर्मचारी झाड़ू लगा रहे थे तभी एक ट्रक पेड़ से टकरा गया बड़ी दुर्घटना होते होते बची। सफाई कार्य कर रही महिलाओं ने बताया कि खितौला से सिहोरा की ओर जा रही आईसर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि आगे के दोनों चक्के कोहे के पेड़ के ऊपर चढ़ गये। और उसमें सवार ड्राइवर और कंडक्टर उछलकर कांच तोड़ते हुए बाहर आ गिरे। इस हादसे में यह गनिमत रही कि चालक व हेल्पर को कुछ भी नहीं हुआ। सुबह टहलने वालों को खितौला थाना अंतर्गत जब इस घटना की जानकारी मांगी गई तो प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि इस घटना की सूचना अभी तक थानेे को नही दी गई है। उक्त ट्रक में कबाड़ का सामान लोड था। हादसा किन कारणों से हुआ यह तो गाड़ी में बैठे या गाड़ी चलाने वाला ही बता पाएगा।



