अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तालाब में मिला युवक का शव:दिनारी खमरिया का मामला

जबलपुर दर्पण सिहोरा मनीष श्रीवास न्यूज़ – जबलपुर जिले के सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम दिनारी खमरिया में रविवार की शाम लगभग 5:00 बजे के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव तालाब में उत्तरा रहा है। घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन सिहोरा पुलिस स्टाफ दिनारी खमरिया ग्राउंड के पास बने तालाब के पास पहुंचा। और देर शाम पाया कि किसी युवक का शव तालाब की झाड़ियों के बीच में उत्तरा रहा हैं । मृत शरीर को निकालकर पीएम के लिए सिहोरा शा,हास्पिटल पहुंचाया गया। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश दुर्वे से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनारी खमरिया निवासी अंदेश रजक 52 वर्ष रामनगर मोहल्ला का रहने वाला था । यह गांव से 2 दिन पहले कही चला गया था। रविवार की शाम को गांव से सूचना प्राप्त हुई, ग्राउंड के पास बने तालाब में युवक का शव उतराते हुए मिला।घटना या फिर हादसा इसको लेकर पुलिस बारीकी से जाँच पड़ताल में लग गई है। फिलहाल मृत शरीर का पंचनामा बनाकर सिहोरा अस्पताल में मर्चुरी में लाकर रख दिया गया है। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page