जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया गणेश चल समारोह

जबलपुर दर्पण सिहोरा कुम्ही सतधारा। गणेश समितियों द्वारा जगह-जगह गणेश जी की स्थापना करके 10 दिनों में श्री गणेश की पूजा, अर्चना कर 19 सितंबर दिन रविवार को शहनाई , बैंड बाजों के साथ नवयुवक नाचते गाते चल समारोह के साथ मनमोहक झांकिययाँ सामूहिक रूप से निकाली गई। गणेश चल समारोह करीब 6 बजे प्रारंभ किया गया । चल समारोह झंडा बाजार से सभी झांकियां निकालकर शारदा चौक, राम मंदिर, खेर मोहल्ला , गढ़ी तिराहा से होते हुए हिरण नदी के सतधारा घाट और पथरहा घाट में गणेश मूर्तियों को विसर्जित किया गया। कूम्ही सतधारा के आसपास गांव के गाँव कुकर्रा, हरदी ,देवरी, लमतरा, सचुली, खिरहनी ,कचनारी ,पड़रिया, महगवां, खभरा, जुनवानी, आदि दर्जनों गांव में गणेश उत्सव मनाया गया। इस तरह सभी गांव के दरर्जनों समितियों ने गणेश प्रतिमाएं हिरण नदी में देर रात तक विसर्जित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page