अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर, एसपी ने कोतमा में सृजन द्वारा प्रदाय 479 सुरक्षा किट का किया वितरण

अनूपपुर (विकास ताम्रकार)जिले में कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली अशासकीय संस्था सृजन द्वारा विगत शनिवार को कोतमा के सामुदायिक भवन में परियोजना छाव के तहत आशा और एएनएम किट तथा आंगनबाड़ी किट का वितरण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना के मुख्य आतिथ्य में तथा पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के विशिष्‍ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा, आशा सहयोगी, एन.एन.एम., आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, सेहत सखी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, सेक्टर पर्यवेक्षक और सीएचओ को लगभग 479 किट वितरित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, महिला बाल विकास की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी कोतमा डॉ. दीवान व सृजन संस्था के पदाधिकारी सहित हितग्राही उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने सृजन द्वारा उपलब्ध कराए गए किट की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में सुरक्षा के लिए मैदानी अमले को सुरक्षा किट प्रदान करना महत्वपूर्ण है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने उपस्थित फ्रंट लाइन वर्करों को सुरक्षा के साथ ही सजग रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एस.सी. राय ने स्वास्थ्यगत समस्याओं तथा महिला बाल विकास की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा ने महिला एवं बाल कानून परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीएमओ कोतमा डॉ. दीवान ने प्रदाय किट के घटकों एवं उसके उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page