मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला पंचायत सभागार मे जन कल्याण और सुराज अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

जबलपुर दर्पण मण्डला। जिला पंचायत सभागार में स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूर्ण होने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जन कल्याण और सुराज अभियान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के हितग्राहियों को राशि और लाड़ली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति के वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पं.शैलेश मिश्रा, महिला एवं बाल विकास समिति सभापति श्रीमती अंगूरी झारिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता तिवारी, परियोजना अधिकारी नामदेव, विभागीय कर्मचारियों, गर्भवती माताओं, किशोरी बालिकाओं, हितग्राहियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम मे उपस्थित जनों को संबोधित करते हुये पं. शैलेष मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा किए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, तथा सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की, कुपोषण मुक्त मण्डला के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को समाज के साथ मिलकर कार्य करना होगा। सरकार की योजनाओं के साथ समाज के लोग भी जुटे, तभी कुपोषण मुक्त मण्डला संभव हो पाएगा। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव हेतु कोविड वैक्सीनेशन के दोनों डोज़ स्वयं भी लगवाए तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों, मित्रो, ग्रामवासियों को भी इस हेतु प्रेरित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page