युवा कांग्रेस ने दी राज्यसभा सांसद विवेक तंखा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ

जबलपुर दर्पण। भारतीय युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमर धरमपुरिया विज्ञप्ति जारी कर वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तंखा जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
श्री धरमपुरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि जबलपुर शहर से मध्य प्रदेश अपितु पूरे भारत में एक अलग ही पहचान बनाने वाले रोटरी क्लब के नेशनल मेंबर एवं वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा एक ऐसा नाम जिसने अनेकों बार जनहित में लोगों के लिए कार्य किए। वर्तमान में गुजरे भीषण कोरोना काल को कोई कैसे भूल सकता है। जब एक तरफ ऑक्सीजन के लिए पूरा शहर कराह रहा था वही श्री तनखा साहब ने पूरे जबलपुर को बिना किसी भेदभाव के बिना किसी पार्टी दल को देखते हुए लोगों तक हॉस्पिटल के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाई। साथ ही जिन गली मोहल्लों में एंबुलेंस नहीं जा सकती थी उनके लिए बैटरी चलित ई एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। जबलपुर ही नहीं आसपास के गांव में भी एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जबलपुर शहर बड़ा ही गौरवान्वित महसूस करता है। ऐसी शख्सियत को आम जनता का सहयोग हमेशा ही रहेगा आज श्री तंखा जी का जन्मदिन है ईश्वर उन्हें दीर्घायु करें मां नर्मदा का आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे। समस्त जबलपुर युवक कांग्रेस उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।



