बढ़ती जा रही है नकली घी की कालाबाजारी

कटनी दर्पण। रंगनाथ पुलिस ने एक बार फिर मिलावट खोरो पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी लम्बे समय से मिलावटी घी बनाने का कारोबार संचालित कर रहा है। जिसे वो आस पास के गांव में जाकर बेचने का कारोबार करता था। जिसकी जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिलते ही आरोपी को घेराबंदी कर घर पर खाद्य सुरक्षा की टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिससे मौके पर 7 से 8 किलो नकली घी समेत अन्य तेल व रासायनिक चीजे मिली है। आरोपी रामनारायण सोनी कई वर्षों से मिलावटी घी बनाकर बेचने का कारोबार करता था जिस पर आज शिकंजा कसा गया है। जिससे 8 किलो नकली घी बरामद हुआ है आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया गया है। वही फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही हैं।



