हिरण नदी के भाटा दौन किनारे मिला 38 वर्षीय युवक का शव

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले के सिहोरा खितौला थाना अंतर्गत बुधवार को नदी किनारे भाटा दौन में अज्ञात व्यक्ति का मृत अवस्था में शव मिला,खितौला थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार भाटा दौन हिरन नदी के किनारे औधे मुँह की हालत में 38 वर्षीय युवकों का शरीर बहकर गांव के पास नदी में उतरता पाया गया हैं। इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन ने तत्कालीन घटना स्थल पहुंच कर देखा तो युवक मृत अवस्था में पाया गया जिसके शरीर मे गंभीर चोटें थीं और मुँह की जीभ बाहर निकली हुई थीं। युवक का शव इस अवस्था में पाये जाने पर सन्देह की स्थिति बनी हुई है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा युवक के साथ कोई घटना कर शव को नंदी में फेंक दिया गया हैं । मरने वाला युवक कहां का हैं। और नदी में बहकर कैसे आया है। उसकी पुलिस जांच कर रही है फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। घटना की जांच पड़ताल होने के बाद ही पता चल पाएगा।



